क्या मैंगनीज अस्थमा के लिए अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 16:19

Manganese Benefits: मैंगनीज है सेहत के लिए बहुत जरूरी, इसकी कमी से होने वाली गंभीर समस्याएं, लक्षण, फूड सोर्स
शरीर के लिए मैंगनीज क्यों है जरूरी?
यदि आप प्रतिदिन अपने आहार में मैंगनीज से भरपूर फूड्स को शामिल नहीं करेंगे, तो कई तरह की समस्याएं जैसे हाई ब्लड प्रेशर, आंखें कमजोर होना, याद्दाश्त क्षमता कमजोर होना आदि उत्पन्न हो सकती हैं।

Manganese Benefits in Hindi: शरीर के लिए कई मिनरल्स या खनिज बेहद जरूरी होते हैं, जो कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। मैंगनीज भी एक ऐसा ही मिनरल है, जो स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए मैंगनीज की जरूरत होती है। मैंगनीज (Manganese in Hindi) मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है। ऊत्तकों को दुरुस्त करता है। शरीर में कैल्शियम को एब्जॉर्ब करता है। थायरॉइड ग्लैंड की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है। मैंगनीज के शरीर के लिए महत्व यहीं समाप्त नहीं होते हैं। जानें, शरीर के लिए मैंगनीज का महत्व, इसकी कमी से होने वाली समस्याएं, मैंगनीज के मुख्य स्रोत....
शरीर के लिए मैंगनीज क्यों है जरूरी (Benefits of Manganese in Hindi)

1 मैंगनीज से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। यदि आपकी हड्डियों में दर्द रहता है, तो समझ लें शरीर में कैल्शियम के साथ-साथ मैंगनीज की भी कमी हो। कुछ महिलाओं को मेनोपॉज के कारण भी हड्डियों में दर्द रहता है। मैंगनीज युक्त चीजों का सेवन जरूर करें।

2 मैंगनीज युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से डायबिटीज होने की संभावना कम रहती है। ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल (Manganese controls sugar level) में रहता है।


3 मैंगनीज एक तरह का एंजाइम होता है, जो मेटाबॉलिज्म, शरीर में अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट, कोलेस्ट्रॉल आदि लेवल को सही बनाए रखने में मदद करता है।

4 जिन लोगों को सूजन की समस्या रहती है, उन्हें भी मैंगनीज का सेवन करना जरूरी होता है। मैंगनीज एक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाला मिनरल है, जो इंफ्लेमेशन की समस्या को दूर कर सकता है। भोजन में मैंगनीज से भरपूर चीजों को शामिल करें।
शरीर में मैंगनीज की कमी के लक्षण

शरीर में मैंगनीज की कमी होने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

बच्चों के शरीर में इसकी कमी से शारीरिक और मानसिक विकास में समस्या आ सकती है।

त्वचा संबंधित समस्याएं नजर आ सकती हैं।

बालों का रंग काला से सफेद, ब्राउन हो सकता है।

मूड खराब रहने लगता है।

पीरियड्स संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं।
मैंगनीज की कमी से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

यदि आप प्रतिदिन अपने आहार में मैंगनीज (Manganese Rich Diet) से भरपूर फूड्स को शामिल नहीं करेंगे, तो कई तरह की समस्याएं जैसे हाई ब्लड प्रेशर, आंखें कमजोर होना, याद्दाश्त क्षमता कमजोर होना, हड्डियों की समस्या शुरू होना, कोलेस्ट्रॉल हाई होना आदि उत्पन्न हो सकती हैं।
मैंगनीज के मुख्य सोर्स (Manganese Rich Foods)

मैंगनीज की कमी को आप कई खाद्य पदार्थों के सेवन से पूरी कर सकते हैं। मैंगनीज मुख्य रूप से ओट्स, सोयाबीन, बादाम, ब्राउन राइस, लहसुन, गेहूं, लौंग, राई, अनानास, चना, जौ, केला, कद्दू के बीज आदि में पाया जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info